Medicinal Crops Forming For More Money

Spread the love

धन की आवश्यकता ( NEED OF MONEY )

धन जीवन में बहुत ही आवश्यक वस्तु है हालांकि, यह समय, प्यार और सच्ची देखभाल जैसी चीजों को नहीं खरीद सकता है। यह तो केवल एक व्यक्ति की बाहरी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है न कि आन्तरिक आवश्यकताओं को जैसे- प्यार। आजकल, हर चीज महँगी हो गयी है लेकिन, उन्हें खरीदना साधारण जीवन जीने के लिए बहुत ही आवश्यक है। यदि हमारे पास धन नहीं होगा तो हमारी स्थिति कैसी होगी, इस सत्य की कोई व्यक्ति कल्पना भी नहीं कर सकता।

जिस प्रकार सभी स्थानों पर पेड़ और पशु पाए जाते हैं, उसी तरह हमें भी हर जगह धन की आवश्यकता होती है। समाज में रहने के लिए, हमें समाज में अपने पद और स्थिति को बनाए रखने के लिए धन की आवश्यकता होती है। खाना खाने या पानी पीने, कपड़े पहनने, स्कूल में प्रवेश लेने के लिए, दवा लेने के लिए या अस्पताल में इलाज कराने के लिए या फिर अन्य गतिविधियों के लिए, हमें बहुत अधिक धन की आवश्यकता होती है। अब यह सवाल उठता है कि, इस आवश्यक धन को कैसे प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए हमें उच्च स्तरीय पढ़ाई और कठिन मेहनत करनी पड़ती है ताकि, हमें अच्छी नौकरी प्राप्त हो सके या फिर हम अपना स्वयं का व्यवसाय खोले, जिसके लिए हमें अधिक कौशल और आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है।

धन के अभाव में व्यक्ति की मृत्यु निश्चित है और यदि जीवित भी रहता है तो उसे बहुत से कष्टों का सामना करना पड़ता है। धन हमें सभी आवश्यक चीजों को खरीदने के योग्य बनाता है और पूरे जीवन भर हमारी मदद करता है। यदि हम जीवन में धन के महत्व को समझ जाए तो हमें कभी भी धन को बिना किसी उद्देश्य के व्यय या दुर्पोयोग नहीं करेंगे। हम धन और प्यार की तुलना नहीं कर सकते हैं, क्योंकि एक सफल जीवन जीने के लिए हमें धन और प्यार दोनों की ही आवश्यकता होती है।

इस प्रतियोगी संसार में, अच्छी नौकरी प्राप्त करके धन कमाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति प्रसिद्ध कालेज या विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा के साथ अच्छी पढ़ाई करना चाहता है। परिवार में सभी सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति के लिए एक व्यक्ति को अधिक धन कमाने की जरूरत होती है, विशेष रुप से उस व्यक्ति के लिए, जो परिवार में केवल अकेला कमाने वाला होता है।

अपने परिवार के सभी सदस्यों की खाने, पहनने, और रहने की आवश्यकता की पूर्ति के लिए एक व्यक्ति को धन की आवश्यकता होती है। समाज में धनी व्यक्तियों की विशेष पहचान और प्रसिद्धि होती है हालांकि, गरीब लोग अपना जीवन एक दिन में केवल दो वक्त का भोजन प्राप्त करने में ही व्यतीत कर देते हैं। ये सभी परिवर्तन और अन्तर केवल धन के कारण ही है।

जिस भी घर में धन की कमी होती है वहां आये दिन लड़ाई-झगडे होते रहते है। पति-पत्नी में झगडे होते रहते है। न धन कमाने की दशा में कोई एक दूसरे की इज्जत नहीं करता। पड़ोसी तथा रिश्तेदार भी गरीब व्यक्ति को हेय दृष्टि से देखते है। उससे कतराने लगते है यह सोचकर कि कही वो व्यक्ति उससे धन न मांग ले। इसके साथ ही आज के समय में तो कोई गरीब व्यक्ति से दोस्ती भी नहीं करना चाहता।

पहले, अमीर लोगों के अधिक दबाव के कारण गरीबों की स्थिति बहुत ही दयनीय थी। वे गरीब लोगों की मदद नहीं करते थे और उन्हें बहुत ही कम वेतन पर केवल अपने नौकर की तरह प्रयोग करते थे। यद्यपि, अब सरकार के नए नियमों और कानूनों को लागू करने के कारण गरीबों की स्थिति में पहले की अपेक्षा कुछ सुधार अवश्य हुआ है, क्योंकि सरकार ने गरीबों की स्थिति में सुधार करने के लिए समानता के अधिकार को लागू किया है। अब सभी को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अच्छी नौकरी प्राप्त करने के लिए समान अवसर मिलता है। बहुत से लोग सोचते हैं कि, धन लोगों के मन में बुराई को जन्म देता है हालांकि, मैं ऐसा नहीं सोचता, क्योंकि सोच मानव शरीर की एक क्रिया है न कि धन की।

निष्कर्ष

मैं समझता हूँ और मानता हूँ कि, धन खुशियों की बहुत महत्वपूर्ण चाबी है, जिसे भगवान द्वारा हमें उपहार में दिया गया है। यह मानव के मस्तिष्क पर निर्भर करता है कि, वह इसे किस तरीके से लेता है। कुछ लोग इसे केवल अपनी भौतिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रयोग करते हैं और वे इसे कभी भी दिल से नहीं लेते हालांकि, कुछ लोग धन को ही अपना सब कुछ मान लेते हैं और वे धन प्राप्त करने के लिए कुछ भी करने को तैयार होते हैं। इसकी प्राप्ति के लिए वे हत्या, चोरी, डकैती, भ्रष्टाचार, रिश्वत लेना आदि जैसे कोई भी आपराधिक कार्य कर सकते हैं।

धन से लाभ

  • सम्मान पूर्ण जीवन जी सकते है:

किसी व्यक्ति का सम्मान तभी होता है जब वो आर्थिक रुप से समृद्ध  होता है। नहीं तो आज के समाज में धनहीन व्यक्ति की कोई इज्जत नहीं है।

  • शुद्ध और पौष्टिक भोजन खा सकते है:

जिनके पास धन है वो तरह-तरह के स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजनों का आनंद ले सकते है। और खुद को बीमारियों से बचा सकते है।

  • अपनी सुरक्षा की जा सकती है:

आजकल के समाज में चोरी, डकैती बहुत बढ़ गयी है और अमीर  व्यक्ति धन की वजह से अपने लिए सुरक्षा प्रदान कर सकते है।

  • कर्ज चुकाया जा सकता है:

किसी व्यक्ति से लिया गए कर्ज  अमीर व्यक्ति बहुत ही आसानी से कर्ज चूका सकता है।

  • भौतिक सुखों का भोग प्राप्त किया जा सकता है:

पर्याप्त मात्रा में धन होने पर सभी भौतिक सुखों का भोग किया जा सकता है जैसे अच्छा मकान लेना, अच्छे कपड़े, कारें और अन्य दूसरी चीजे।

More Money Earn With Cultivation of Medicinal Plants

2 thoughts on “Medicinal Crops Forming For More Money”

Comments are closed.

Scroll to Top